उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सांतो नरैनी गाँव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को जपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दूसरे का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के हातिम भेदपुर गाँव निवासी स्व. राम लाल का 62 वर्षीय पुत्र छेदीलाल व गाँव निवासी राम कृपाल का 42 वर्षीय पुत्र विजय पाल दोनो बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर उसरैना गाँव आ रहे थे। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के सांतो नरैनी गाँव के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त घायलो को उपचार के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ से डॉक्टर सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जाँच के उपरांत छेदी लाल को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा कर घायल के इलाज में जुट गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By