उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के देवमई रोड पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गाँव निवासी इंद्रपाल का 31 वर्षीय पुत्र दीपक बीती शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से औंग थाना क्षेत्र के पैनम गाँव जा रहा था। जैसे ही वह औंग थाना क्षेत्र के देवमई रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर जब उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंचीं स्थानीय पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!