उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम के नेतृत्व में नहर कालोनी परिसर में पहुंचे सैकड़ों किसानों ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद किसानों ने धरना देते हुए अपनी अपनी समस्याओं को रखा गया। किसानों की समस्या सुनने के बाद जुलूस के रूप में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी सी इंदूमति को नौ सूत्रीय मांगों लेकर ज्ञापन सौंप कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने कहा कि जिले में नहरों में पानी नहीं आ रहा। जिससे किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पुरा पुरा साल गुजर जाता है नहरों लगातार पानी नहीं दिया जा रहा है। गाँव गाँव में अन्ना मवेशियों को पकड़कर गौशाला में रखा जाए। क्योंकि आवारा पशु किसानों की गेहूँ,मटर, सरसों,अरहर जैसे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।अगर किसानों के मांगों को पूरा नही किया गया । तो एक बड़ा आंदोलन करने के लिए संगठन मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मैहजूद रहे।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share