Spread the love

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के शीतला धाम मंदिर में अचानक अफरातफरी का माहौल उत्पन हो गया। हुआ कुछ इस तरह की जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गाँव निवासी 40 वर्षीय सम्पत जो धार्मिक प्रवृति का ब्यक्ति है। आज कड़ा धाम के शीतला माता मंदिर में दर्शन करने अपनी पत्नी बन्नो देवी के साथ गया था।

शीतला माता के दर्शन करते समय न जाने उसको क्या सुझा उसने अपनी जीभ काट कर माता को चढ़ा दिया। भक्त के जीभ काटते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानी लोगो ने पुलिस दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल अवस्था में भक्त को अस्पताल में भर्ती कराया।

जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु भक्त को कड़ा सीएससी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में पूछे जाने पर संपत की पत्नी बन्नो देवी ने बताया कि मेरे पति ने बीती रात माता शीतला के दर्शन की इच्छा जाहिर की थी। आज दर्शन करने आए तो अचानक यह घटना हो गई है। इसके बारे में हमको पहले से कोई जानकारी नही थी कि इनके दिमाग मे क्या चल रहा है।

By