G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में महिला अपने घर की छत से सीढियो से नीचे उतरने लगी तभी उसका पैर फिसल गया। और वह नीचे गिरकर घायल हो गई तो परिजनो ने उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी कुरबान अली की 55 वर्षीय पत्नी अलिशा बेगम आज सुबह अपने घर की छत से नीचे उतरने लगी तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। अलीशा के छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share