उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गाँव की मोड के समीप लगभग 10 दिन पूर्व पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया था। जिसमे बाइक सवार दम्पति मामूली रूप से चोटिल हो गए थे। जबकि उनका तीन वर्षीय मासूम बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार चल रहा था उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाने के समसपुर गांव निवासी इन्द्रभान 25 दिसम्बर को अपनी पत्नी व मासूम 3 वर्ष 6 माह के पुत्र भोला को बाइक पर सवार कर कही किसी काम से जा रहा था। जब वह चरई गाँव के मोड के समीप पहुंचा तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमेें दम्पति मामूली रूप से चोटहिल हो गये थे जबकि मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए अमौली के सीएचसी पहुंचाया गया। वहा डॉक्टर से जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर कानपुर गए और किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कर दिया। तभी अस्पताल में इलाज के दौरान हालत बिगडने पर उसे हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन उसे हैलट लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन मासूम के शव को लेकर घर आ गये और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!