उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के डुंडरा पहाड़पुर गाँव मे एक युवक घर की छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डुंडरा पहाड़पुर गाँव निवासी मो० सगीर का 25 वर्षीय पुत्र मो० साकिब अपने घर की छत पर चढ़ रहा था।

जैसे ही वह ज़ीने की आखरी सीढ़ी पर पहुंचा तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। और वह ज़ीने से लुढ़कता हुआ नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज के रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

