उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बडहा गाँव में बिजली के करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बडहा गाँव निवासी भानू यादव की 23 वर्षीय पत्नी रजनिता की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नेवलापुर गाँव निवासी मृतिका के भाई सर्वेश ने बताया कि हमारी बहन की शादी 7 मार्च 2023 को हुई थी। जिसकी ससुराल में बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!