G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबुनगर पुलिस चौकी के समीप दो ऑटो की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो में सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अबुनगर पुलिस चौकी के समीप

जल्दबाजी के प्रयास मे दो ऑटो की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे एक ऑटो में सवार मलवा थाना क्षेत्र के माधवपुर गाँव निवासी जय करन का 32 वर्षीय पुत्र सत्रुघन,

मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर गाँव निवासी स्व. रघुनन्दन का 30 वर्षीय पुत्र राम करन व मलवा थाना क्षेत्र के ही बाहती गाँव निवासी कमलेश की 32 वर्षीय पत्नी हेमा देवी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमपुर गाँव में अपनी ननिहाल में निवास कर रहा सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गाँव निवासी स्व. राजा सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह सभी लोग घायल हो गए।

स्थानियो ने सभी को ऑटो रिक्से से बाहर निकाला। और इलाज के लिए ई-रिक्सा पर सवार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share