G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव मे एक युवक ने परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव निवासी राम प्रताप का 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनो को जानकारी हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन कर सूचना दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मैजूद डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share