उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गाँव के समीप बीती शाम भेड़ो की लिए महुवे के पेड़ पर चढ़कर पत्तियाँ तोड़ रहे युवक पर मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चितौली गाँव निवासी धुनदा पाल का 40 वर्षीय पुत्र राजा राम पाल बीती शाम गाँव के समीप भेंड़ चराने गया था। तभी वह महुवे के पेड़ पर चढ़कर भेड़ो के लिए पत्तियाँ तोड़ने लगा उसी समय मधु मक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधु मक्खियों से बचने की हड़बड़ाहट में वह पेड़ से नीचे गिर गया। खुद तो घायल हुआ ही पेड़ के नीचे पत्तियाँ खा रही दो भेंड़ भी घायल हो गईं एक का पैर टूट गया तो दूसरी की कमर टूट गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स की दी गई तो मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उसका इलाज करने के बाद आज घर जाने की सलाह दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!