उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चैराहे के समीप चलते अज्ञात वाहन से गिरकर युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव निवासी तेकम नरायन का 45 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार किसी वाहन पर सवार होकर कही जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप पहुंचा तभी वह चलते वाहन से गिरकर अचेत हो गया।

स्थानियो ने जब उसको रोड पर पड़ा देखा तो सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही घटना की जानकारी बृजेश कुमार के परिजनों को हुई तो परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share