उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बडहा गाँव में नव विवाहिता ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बडहा गाँव निवासी भानू यादव की 23 वर्षीय पत्नी रजनिता ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नेवलापुर गाँव निवासी मृतिका के पिता अमर सिंह ने बताया कि हमारी बेटी की शादी 7 मार्च 2023 को हुई थी। बेटी जब भी मायके अति थी तो बताया करती थी कि उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। दहेज में बाइक, जंजीर, अंगूठी की माँग की जाती है और बेटी को मारा पीटा करते थे। और माँग पूरी न होने पर करंट लगाने की धमकी देते थे। हम लोगो को घटना की जानकारी हुई हम लोग वहाँ पहुचे तो बेटी जमीन पर लेटी थी। बेटी को करंट लगाकर गला दबाकर मार डाला है उसके बाद फाँसी लगाने की बात कहते हुए ससुरालीजनों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!