G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के समीप बीती रात बाइक सवार युवक किसी काम से जा रहा था। तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक सवार कुत्ते से टकरा कर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उपचार के लिए उसको अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गैस गोदाम के समीप निवासी अमर सिंह का 23 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह बीती रात बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब वह पटेल नगर चौराहे के समीप पहुँचा तो अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और आयुष की बाइक कुत्ते से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो अपने वाहन से घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहूंचाया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share