उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में महिला ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र गुप्ता की 40 वर्षीय पत्नी गीता गुप्ता ने आज दोपहर घर में परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share