G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गाँव के समीप बीती देर शाम बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया।जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के शेमरा गाँव निवासी यशवंत सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार सिंह अपने बच्चो के लिए स्कूल ड्रेश टेलर को सिलने को दिया था। साइकिल पर सवार होकर वह ड्रेश लेने जा रहा था।

जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गाँव के समीप पहुंचा तभी रोड से गुज़री बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार अशोक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share