G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सग्रामपुर गाँव के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नई बाज़ार मोहल्ला निवासी फूल चंद का 28 वर्षीय पुत्र संजय फेरी कर बर्तन बेंचा करता है। बीती देर शाम वह फेरी कर घर वापस लौट रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के सग्रामपुर गाँव के समीप दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गयी। जिसमे संजय घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियो ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पतल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share