उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेमकरनपुर में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार खेमकरनपुर गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी रेशमा देवी ने आज सुबह उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब पति कमाने के लिए रायबरेली जनपद के लालगंज गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई विमलेश निवासी हरदों थाना खागा ने बताया कि उसकी बहन की सास रूपरानी से आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। इसी वजह से उसकी बहन ने फांसी लगा लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share