G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सौरा में स्थित बीएल मेटल बैट्री फैक्ट्री में सो रहे चार मजदूर गैस की चपेट में आ गये। जिसमें दो की मौत हो गयी वही दो की हालत गम्भीर होने पर उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहा उनकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के थाना लालगंज गांव तेदुई निवासी लल्लू का 22 वर्षीय पुत्र कमलेश व छोटेलाल का 19 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश, रामधनी का 23 वर्षीय पुत्र शिवकुमार उर्फ लाला और प्रयागराज जनपद के थाना बडुखर निवासी अच्छेलाल का 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन चारो सौरा स्थित बीएल मेटल बैट्री फैक्ट्री में मजदूरी करते है।

बीती रात चारो ने अगीठी में खाना बनाया और खाना खाने के बाद चारो मजदूर कमरे में ही जलती अगीठी छोडकर कमरा बंद कर दिया।और शो गयें तभी अगीठी से निकली जहरीली गैस की चपेट में आ गये। सुबह जब कमरे से कराहने की आवाज लोगो ने सुनी तो लोगो ने कमरे अंदर चारो को बेसुध पाया। कमरे की खिड़की को तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। तुरन्त इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शिवकुमार उर्फ लाला एवं अर्जुन को जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही कमलेश व ओमप्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

वही सूचना पर पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की लिखित तहरीर फैक्ट्री मालिक स्व. बनवारी लाल के पुत्र ललित निवासी 127/415 W ब्लॉक केशव पुरम नौबस्ता कानपुर नगर ने पुलिस को देकर उचित कार्यवाई का अनुरोध किया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share