G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर एक नॉन स्टॉप ट्रेन में सवार महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। महिला को फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर उतार कर उपचार के लिए आरपीएफ का जवान अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड प्रांत के जिला मुगला थाना सुरसान के रंगोला डुमरटोली गाँव निवासी आलोक दीक्षित की 30 वर्षीय पत्नी सवर्ण लता अपने पति व परिजनों के साथ सवर्ण जयंती नॉन स्टॉप ट्रेन पर सवार होकर दिल्ली से राँची जा रही थी।

जब उसकी ट्रेन कानपुर से आगे निकली तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। तुरन्त टीटी को जानकारी दी गई टीटी ने फतेहपुर स्टेसन मास्टर को सूचना दिया तो ट्रेन को फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रोककर सवर्ण लता को नीचे ऊतार कर आरपीएफ जवान भरत पटेल के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही कुछ समय पश्चात परिजन मृतिका के शव को अपने साथ लेकर चले गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share