G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिव पूरी गाँव के समीप पाँच दिन पूर्व रिंद नदी में नहाने गया युवक डूब गया था। जिसका शव बीती शाम मिलने की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिव पूरी गाँव निवासी स्व. राज बाबू का 27 वर्षीय पुत्र मितेश गाँव के समीप रिंद नदी में 10 जनवरी को नहाने गया था नहाते समय वह नदी में डूब गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो युवक की काफी खोज बीन किया मगर कुछ पता नही चला।

कल 15 जनवरी की शाम को मृतक का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि 10 जनवरी को नहाते समय डूब गया था कल उसका शव मिला है। मृतक मेहनत मजदूरी करता था उसके 4 बहन है लड़को में वह अपने माता पिता का एक लौता पुत्र था घटना के बाद से मृतक की माँ राम बेटी का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share