उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लौकाहन खेड़ा गाँव के समीप खेतो में काम कर रहे किसान को आवारा साँड़ ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लौकाहन खेड़ा गाँव निवासी जगन्नाथ का 45 वर्षीय पुत्र बौउवन उर्फ रमेश गाँव के समीप स्थित खेत मे काम कर रहा था। उसी समय कही से आवारा साँड़ आ गया।

और खेत मे काम कर रहे किसान बौउवन पर हमला बोल दिया। खेतो के समय काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचाया। साँड के हमले से किसान घायल हो गया था उसकी जानकारी परिजनों को दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसको इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share