G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के परसेड़ा गाँव में खेत से काम कर वापस घर आये किसान की अचानक तबियत बिगड़ गई। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत ही गई। सन्दिग्ध अवस्था मे मौत की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परसेड़ा गाँव निवासी स्व. मलखान का 47 वर्षीय पुत्र रज्जन सिंह चौहान गाँव के समीप स्थित खेतो में काम कर रहा था।

तभी सन्दिग्ध अवस्था मे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह घर लौट आया। परिजन इलाज के लिए लेकर जाने का प्रयास कर रहे हे तभी उसकी मौत हो गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिता खेत मे पानी लगाए थे। वहां से लौटकर घर आये और उसके बाद लेट गए जब वह नही उठे तो उनको इलाज के लिए हमीरपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई खेत मे काम करते समय सायद उनको ठंड लग गई थी जिससे उनकी मौत हो गई है। मौत के बाद से माँ कमलेश कुमारी और दो भाई एक बहन का रोरोकर बुरा हाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share