G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव में सन्दिग्ध अवस्था मे बृद्ध महिला ने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जनकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव निवासी स्व. श्री राम नरायन की 70 वर्षीय पत्नी जग्गी देवी ने सन्दिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब बृद्धा का शव फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पुत्र ने बताया कि माँ की तबियत खराब थी जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share