उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन पुरवा गाँव मे युवक ने मानसिक तनाव के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन पुरवा गाँव निवासी राम कुमार का 33 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार ने मानसिक तनाव के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जनकारी परिजनों को हुई तो घर में हडकम्प मच गया। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स जितेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका एलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share