G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के गंगा रामपुर गाँव मे आज सुबह ठंड से बचाव के लिए अलाव ताप रही किशोरी गम्भीर रूप से झुलस गई। तुरन्त परिजन उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंगा रामपुर गाँव निवासी प्रेम चंद की 10 वर्षीय पुत्री शिवानी देवी आज सुबह ठंड से बचाव के लिए आग जलाकर अलाव ताप रही थी।

आग से उठी लौ ने शिवानी के कपड़ो में पकड़ लिया जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। तुरन्त परिजन हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share