उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के गौरी चौराहे के समीप छत पर चढ़कर पुताई करते समय युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर गाँव निवासी राम दीन का 21 वर्षीय पुत्र रोहित घरों की पुताई करने का कार्य करता है आज सुबह वह थाना क्षेत्र के गौरी चैराहे के समीप मकान की पुताई करने गया था।

जब वह छत पर चढ़कर पुताई कर रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स इलाज के लिए जिले अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share