G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय रिज़र्व बैंक देश की जनता के बीच विभिन्न विषयों पर जागरूकता फैलाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को विकास खण्ड तेलियानी के कार्यालय भवन स्थित सभागार में स्वयं सहायता समूह के प्रमुखों/सदस्यों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह सदस्यों सहित 110 लोगों द्वारा सहभागिता की गयी। भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ से आये सहायक महाप्रबंधक मोती लाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को वित्तीय साक्षरता की अवधारणा की जानकारी, सामान्य बैंकिंग से संबंधित जानकारी, भारतीय रिजर्व बैंक की कार्यप्रणाली , नोट रिफंड रुल, डिजिटल बैंकिंग की जानकारी, बैंकिंग फ्रॉड से बचाने के उपाय तथा शिकायत निवारण प्रणाली के संबंध में जानकारी साझा किया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को सक्रिय बचत प्रोत्साहन, जिम्मेदारीपूर्ण उधार तथा परिवारों में बजट बनाकर खर्च को नियंत्रित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने सभी खाता धारकों को बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल वित्तीय सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाएं सुविधा जनक और सुरक्षित हैं। परन्तु उनका प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए जिससे किसी तरह की धोखधड़ी और पैसों का नुक़सान न हो। उन्होंने खाता धारकों को सावधान करते हुऐ कहा कि ए टी एम कार्ड में उल्लिखित गोपनीय सूचनाएं किसी को सांझा न करें इससे खाते में धोखाधड़ी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि वित्तीय सेवाओं का दुरपयोग खाता धारकों की सावधानी से रोंका जा सकता है। कार्यक्रम में उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, अग्रणी जिला प्रबंधक, निदेशक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, तेलियानी ब्लाक,सी एफ एल केन्द्रों के पदाधिकारी उपस्थिति थे।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share