उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर के समीप गुरूवार की दोपहर चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।।जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के आलीमऊ मजरे मऊपारा गांव निवासी रामसुमेर का 28 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश अपनी बुलेट से खागा किसी काम से जा रहा था। जब वह जसराजपुर पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रही चार पहिया ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। रोड से गुज़र रहे बोलेरो सवार ने घायल को अपने वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचित कर दिया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share