उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कैम्प कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सी.इंदुमती ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्रीय एकता, अखण्डता की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आजाद भारत के रूप में 75 वर्ष पूर्ण कर चुका, हमारा देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है।

इस राष्ट्रीय पर्व को पूरा देश मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान बन कर लागू किया गया था। इसी के तहत नीति नियम को बना कर धरातल पर लागू करने का बेस/आधार है संविधान, इसलिए हम गणतंत्र दिवस मनाते है। हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के विषय में भी संविधान याद दिलाता है। उन्होनें अधिकारियो/कर्मचारियों से कहा कि संविधान में निहित प्रविधानो के तहत बिना भेद भाव के साथ लोगो का कार्य किया जाय तभी भारतवर्ष विकसित राष्ट्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 संपन्न होंगे जिसमे लोगो को मतदंंकर हेतु ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाय ताकि मतदान प्रतिशत ठीक रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी, एसओसी चकबंदी, शासकीय अधिवक्ता, जियालाल आदि ने गणतंत्र दिवस के संबंध में विस्तार से अपने–अपने विचार व्यक्त किए। उसके बाद जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित का नमन किया।

इस मौके पर युद्ध में शहीदों के परिजनों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और कहा कि आप सब लोगो का कार्य करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि आप सबने देश की रक्षा के लिए अपने जिंदगी भी दांव पर लगा दी है। आप सभी लोगो की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By