उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थान क्षेत्र के सवना खेड़ा गाँव के समीप साइकिल के सामने अचानक बच्चा आ गया उसको बचाने के प्रयास में साइकिल सवार बृद्ध रोड पर गिकर घायल हो गया। परिजन तुरन्त उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सवना खेड़ा गाँव निवासी बलदेव प्रसाद का 70 वर्षीय पुत्र हरी लाल साइकिल पर सवार होकर किसी काम से मलवा कस्बे गया था।

वहॉं से जब वह वापस अपने घर आ रहा था तभी गाँव के समीप उसकी साइकिल के सामने अचानक बच्चा आ गया उसको बचाने के प्रयास में वह रोड पर गिर गया जिससे उसका बायां पैर फैक्चर हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उपचार के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share