G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप ई-रिक्सा में बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिसे रिक्से पर सवार दो लोग घायल हो गए।घायल अवस्था मे दोनो को उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के लाल पुरवा गाँव निवासी राम मिलन का 16 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार व गाँव निवासी राम विलाश का 20 वर्षीय पुत्र शनी कुमार दोनो किसी काम से ई-रिक्सा पर सवार होकर जा रहे थे।

जब उनका रिक्सा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तभी बोलेरो ने उनके ई-रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्से पर सवार दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को उपचार के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद शनी को घर जाने की सलाह देते हुए वीरेंद्र कुमार को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share