उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आज पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर घोष थाने में पहुंचे। जहाँ पर लोगों की शिकायतों को सुना और थाने में तैनात चौकीदारों को कम्बल भी वितरण किया। वहीं थाना परिसर में नव निर्माणधीन विवेचना कक्ष में पहुंच कर कामगारों से पूछताछ भी किया। उसके बाद परिसर में बन रहे पुलिस आवास का भी निरिक्षण के साथ शिकायतों को सुनने के बाद थाना अध्यक्ष व नायब तहसीलदार राजस्व टीम को जल्द ही निस्तारण करने हेतु आदेशित किया।
समाधान दिवस में देखा गया कि बिजली विभाग के कर्मचारी नदारद रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा जन समस्याओं को सुन कर समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खागा एवं जनपद के क्षेत्राधिकारी / प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर जन समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
थाना समाधान दिवस में कुल 77 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 53 राजस्व से सम्बन्धित, 24 पुलिस से सम्बन्धित, राजस्व से सम्बन्धित 02 व पुलिस से सम्बन्धित कुल 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष में कार्यवाई नियमा अनुसार प्रचलित है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
