उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले में किशोरी अपने घर की खुली छत पर कपड़े धो रही है थी। तभी उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिकर घायल हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी स्व. मो० अलीक की 15 वर्षीय पुत्री कुलशूम ने कई दिनों बाद जब आज जब खुली धूप देखा तो अपने घर की खुली छत पर कपड़े धोने चली गई।

जब वह कपड़े धो रही थी तभी पानी से गीली छत पर उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिर गई। जिससे उसका बायां हाथ फैक्चर होने के साथ वह घायल हो गयी। तुरन्त परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share