उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक बालिका अपने घर की छत पर खेल रही थी। तभी वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी विशेसर की 6 वर्षीय पुत्री शारिका आज सुबह घर की खुलीं छत पर खेल रही थी।

तभी वह खेलते समय खुली छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बालिका का इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By