G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरवल गाँव में एक युवती ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रहीं है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुरवल गाँव निवासी रमेश निषाद की 18 वर्षीय पुत्री सत्यवती ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर लिया।

घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पिता ने बताया कि बेटी बीएससी की छात्रा थी। उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share