G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर कस्बा निवासी नन्हे शाह का पुत्र अली अहमद बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार अली अहमद रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share