G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित आबकारी विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत गार्ड की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रस्तोगीगंज मोहल्ला निवासी स्व. राधेश्याम रस्तोगी का 57 वर्षीय पुत्र राकेश रस्तोगी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित आबकारी विभाग में गार्ड के पद पर तैनात था।

जिसकी संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि यह आबकारी विभाग में गार्ड की नौकरी करते थे। जहाँ इनको ठंड लगने से मौत हो गई है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share