उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गाँव मे विवाहिता ने कमरा बन्द कर फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर जंगले से लग्घी से रस्सी काटकर उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरसम गाँव निवासी धीरेन्द्र कुमार की 22 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने घर के अंदर कमरा बन्द कर फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो कमरे में लगे जंगले से लग्घी डालकर रस्सी को काट दिया।
जिससे वह नीचे गिरी तो उसका सिर फट गया तुरन्त उसको उपचार के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घटना की सूचना मायके पहुंची तो सभी दौड़े चले आये। वही बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे से जिला अस्पताल पहुंची गीता देवी की बहन ज्योति ने बताया 3 वर्ष पूर्व बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद दो पुत्रियों ने जन्म लिया। एक नैरा डेढ़ वर्षीय दूसरी आयुषी 6 माह की है।
शादी के 6 माह सब कुछ ठीक ठाक रहा उसके बाद बहन की सास, ननद, देवर दहेज की मांग करने लगे और हमारी बहन को प्रताणित कर उसके साथ मार पीट करने लगे। हमारे पिता जी का स्वर्ग वास हो चुका है हम लोगो ने बहुत जमझाने की कोशिश किया कि हमारे पास अब तुम्हारी माँगे पूरी करने के लिए कुछ नही है। उसके बाद भी बहन के ससुराल वाले बाज नही आये तो बहन ने मजबूर होकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
