G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के थाने के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अबुनगर मोहल्ला निवासी स्व. श्री राम सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित शुक्ला ढाबे में एक शादी में शिरकत कर वापस घर लौट रहा था।

जब वह थाने के समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी पीछे से गुज़रे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share