उत्तर प्रदेश मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ गाँव निवासी भगीरथ शरण कौशिक ने अपनी बहू रश्मि कौशिक पर चाकुओं से जान लेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इसके पहले आरोपी भगीरथ शरण कौशिक महिला को जमीन पर गिरा कर उस समय तक पीटता रहा जब तक वह बेहोश नही हो गई। पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से रश्मि कौशिक को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन उसके बाद फिर मौका पाकर ससुर ने चाकू से रश्मि पर अनगिनत वार कर दिए। रश्मि के चेहरे पर गहरे जख्म के चलते खून बहने लगा। लोगो के आने से आरोपी ससुर मौके से भाग गया।


लेकिन पूरी घटना किसी बच्चे ने मोबाइल में कैद कर लिया। जो वायरल हो गई है इस वीडियो में आरोपी ससुर के हाथ मे लंबा चाकू है।और रश्मि खून से लथपथ नजर आ रही है। और अपने आप को बचाने के लिए चिल्लाती हुए साफ नजर आ रही है। गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला ने बताया कि उसके पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तीन वर्ष पूर्व उसके देवर पर प्रवीण कौशिक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें केश दर्ज है उसी समय से उनके ससुर और देवर उसके ऊपर केश वापस लेने का दबाव बना रहे है। इसी के चलतेआज उसे जान से मारने की दोनो ने मिलकर कोशिस की है।

वही कटघर सीओ शैलजा मिश्रा ने मीडिया को बताया कि प्रोपर्टी के विवाद में एक आरोपियो ने महिला पर चाकुओ से जान लेवा हमला किया है। जिसमे महिला को गम्भीर चोटे आई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाई कर जेल भेजा जाएगा।

By

Share
Share