Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की अफ़ोई पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल को बुधवार की शाम अचानक सीने में दर्द उठने के बाद इलाज के लिए प्रयागराज लेकर जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के साथ साथ आम जन मानस में दुःख की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को हेड कांस्टेबल अरुण कुमार तिवारी के सीने में हल्का सा दर्द उठा। जिसके बाद इलाज के लिए उनको प्रयागराज लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मौत की ख़बर मिलते ही जिले की पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले कि हेड कांस्टेबल अरुण कुमार तिवारी पुत्र जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी अमेठी जिले के कटरा हुलासी थाना क्षेत्र के कटरा निवासी थे। उनका पीएनो नम्बर 882030557 था। मृतक अरुण कुमार तिवारी मधुर स्वभाव के थे क्षेत्रीय आमजन मानस में भी उनकी अचानक हुई मौत से गहरा दुख पहुंचा है।

By