G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के भुनई का पुरवा गाँव में घर के अंदर महिला ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भुनई का पुरवा गाँव निवासी द्वारिका प्रसाद यादव की 23 वर्षीय पत्नी आरती देवी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थाना क्षेत्र के महरु पुरा गाँव निवासी मृतिका के चाचा व भाई ने बताया कि 20 मई 2022 को मृतिका की शादी हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले दहेज में बाइक एक लाख रुपये व सोने की अंगूठी, चेन की मांग किया करते थे। मांग पूरी न होने पर आरती को फांसी के फंदे से लटका कर उसकी हत्या कर दिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share