G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के समीप एनएच 2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा सहिदाबाद गाँव निवासी ओल्लन का 23 वर्षीय पुत्र शारूफ़ की औंग थाना क्षेत्र में एनएच 2 पर टायर पंचर बनाने की दुकान थी। वह दुकान से किसी काम के शिलसिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र आया था। तभी चौडगरा के समीप एनएच 2 पर अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक औंग में टायर पंचर बनाने की दुकान किए था और वही निवास भी करता था।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share