फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे पर बीती देर रात युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसको परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदनापुर गाँव निवासी स्व. राम विशाल का 22 वर्षीय पुत्र आँसू पटेल उर्फ छोटू ने बीती देर रात ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही जिला अस्पताल पहुंचे चचेरे भाई सुमित कुमार पटेल ने बताया कि मृतक थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे पर निवास करते हुए हुसैनगंज कस्बे में स्थित शास्त्री गैस एजेन्सी में गैस डिलेवरी का काम करता था।

उसने देर रात लगभग 2 बजे ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर उसको इलाज के लिए यहाँ लाये थे जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!