G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के धनाजीपुर मजरे मुराव गांव में एक युवती ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की धनाजीपुर मजरे मुराव गांव निवासी रमाकांत लोधी की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी देवी ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने युवती को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share