उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गाँव में आज सुबह कोल्हू मशीन में हाथ फंस जाने से किशोर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार अलियाबाद गांव निवासी विजयपाल का 14 वर्षीय पुत्र विपिन सिंह आज सुबह गांव में स्थित कोल्हू मशीन में काम कर रहा था। तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस जाने से बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

