G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध व्यवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग गाँव निवासी महेश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी ने संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब रोशनी देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतिका का मायका रायबरेली जनपद के गुरबक्शगंज थानां क्षेत्र के समशेर का पुरवा गाँव में था। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पति महेश ने बताया कि पत्नी कमाने के लिए सूरत जाने के लिए हमसे कह रही थी। हमने होली बाद जाने को कहा था उसने नाराज होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share