उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के रसूलपुर गांव में छोटी बहन ने बड़ी बहन को पेट में लातो से मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी फूलचंद की 30 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी को उसकी बहन ने पेट मे लातों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पति को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हसवा स्वास्थ् केंद्र देकर पहुंचा।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही पत्नी के साथ अस्पताल आए प्रभा देवी के पति फूलचन्द्र ने बताया हमारी ससुराल असोथर थानां क्षेत्र के कंधिया गाँव मे है। हमारी छोटी साली गेंद कली का मानसिंक सन्तुलन ठीक नही रहता। वह दो माह से हमारे यहाँ आई हुई है आज हम घर से बाहर काम से गए थे। तभी उसका अपनी बड़ी बहन प्रभा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और उसने बहन को मारना शुरू कर दिया जब वह गिर गई तो उसके पेट मे लातों से मारा मेरी पत्नी को पूर्व में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। उसके पेट मे गम्भीर चोट आने से वह अचेत हो गई। जब मैं घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई और उसको इलाज के लिए लेकर आए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share