G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाइ कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी जगदेव का 30 वर्षीय पुत्र शिव कुमार बाइक पर सवार होकर घर से निकला था।

जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई राम किशोर ने बताया भाई बाइक से कहीं जा रहा था। तभी गांव के समीप ही उसकी बाइक गिर गई और हादसे में उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share